June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

योग के मामले में मलाइका अरोड़ा को टक्कर देती रानी चटर्जी

नई दिल्ली। फिटनेस और योग की बात होती है तो बॉलीवुड की आइटम क्वीन मलाइका अरोड़ा को पीछे छोड़ पाना किसी के बस की बात नहीं है। एक्ट्रेस 50 साल की उम्र में 25 साल की लगती है लेकिन अब लगता है कि रानी चटर्जी एक्ट्रेस को टक्कर देने के लिए तैयार है। रानी बीते काफी समय से जिम और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही है लेकिन अब योगा भी करती हैं और ऐसे-ऐसे आसन करती हैं कि आपको देखकर यकीन नहीं होगा।

योग में मलाइका को पीछे छोड़ती रानी चटर्जी

रानी चटर्जी ने हमेशा की तरह अपना वर्क आउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो योग के आसन करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस वर्कआउट के बाद स्ट्रेचिंग कर रही हैं और फिर योगा। एक्ट्रेस लंजेस, स्क्वॉट्स और डंबल की सहायता से एक्सरसाइज कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस खुद को स्ट्रेच करने के लिए योगासन भी करती है। एक्ट्रेस के आसन काफी क्लीन है और वो हर पोज को काफी अच्छे से करती हैं। एक्ट्रेस योगासन करने के मामले में मलाइका अरोड़ा को भी टक्कर दे रही हैं।

रानी का एनर्जेटिक पोस्ट

एक्ट्रेस ने इस एनर्जेटिक पोस्ट को शेयर कर लिखा- And another day सवेरे के 7 और गांव की सुनहरी धूप…। रानी सुबह-सुबह ही वर्कआउट शुरू कर देती हैं। पोस्ट पर फैंस भी मोटिवेट करने वाले कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या स्टाइल है दीदी..आप को वैरी गुड..। एक अन्य ने लिखा- अभी आप हरि पैलेस की छत पर है…।एक दूसरे ने लिखा- सुप्रभात रानी चटर्जी…ऐसे ही स्वस्थ रहें…और मस्त रहें। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो रानी की फिल्म दीदी नंबर-1 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म जल्द ही आपको देखने को मिल जाएगी।