May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

BREAKING: चन्नी ने दिया बड़ा बयान, संसद में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के पक्ष में उतरी कांग्रेस

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर से कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आज लोकसभा सत्र में बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का समर्थन किया। चन्नी ने सदन में यह कहा कि अमृतपाल सिंह पर जबरदस्ती NSA लगाकर उन्हें जेल भेजा गया था। उन्होंने इसे एक स्वतंत्रता के उल्लंघन के रूप में देखा और कहा कि इससे लाखों लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है।

चन्नी ने कहा, ”अमृतपाल लाखों वोट पाकर लोकसभा पहुंचे हैं। ऐसे में उन्‍हें लोकसभा में बोलने से रोकना फ्रीडम ऑफ स्‍पीच का उल्लंघन है। अमृतपाल को बोलने से रोकने का मतलब लाखों लोगों के आवाज को रोकना है।”चरणजीत सिंह चन्नी ने वित्तमंत्री के पेश किए गए केंद्रीय बजट 2024-25 पर भी चर्चा करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि वे देश की संपत्तियों को बेच रहे हैं और देश को बर्बाद करने की गलती मत करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत को ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना करते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी और अंग्रेजों के बीच कोई फर्क नहीं है, सिर्फ रंग का फर्क है।

संसद में इस बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी चरणजीत सिंह चन्नी के वक्तव्य पर पलटवार किया और तीखी टिप्पणियाँ की। इससे हंगामा उभरा और सदन की कार्यवाही को लगभग 35 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari