April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रोहित-रूही की शादी खारिज का केस लड़ेगी अभीरा, अरमान होगा नाराज

नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल टीवी की टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है और फिलहाल सीरियल में रोहित और रूही के बीच काफी कुछ बिगड़ गया है।जहां रूही अरमान से आगे नहीं बढ़ पा रही है, वहीं रोहित आज भी रूही से प्यार करता है और उसके साथ रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहता है लेकिन अभीरा के गलत फैसले की वजह से वो सबके निशाने पर आने वाली है।

दादीसा और अभीरा में बहस

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दादीसा और अभीरा के बीच रोहित को लेकर तीखी बहस होने वाली है। दादीसा का कहना है कि अभीरा नहीं चाहती है कि रूही इस घर में वापस आए क्योंकि उसे अरमान और उसके प्यार पर भरोसा नहीं है लेकिन अभीरा का कहना है कि उसे अपने प्यार पर पूरा भरोसा है लेकिन रूही का चाल-चलन ठीक नहीं है। वो दादीसा को याद दिलाती है कि जब रोहित घर में था, तब भी वो हमारा तलाक कराना चाहती थी और वो आज भी अरमान को भूल नहीं पाई है। ऐसे में रूही और रोहित दोनों को साथ नहीं आना चाहिए। जिसके बाद अकेले में अंदर अरमान अभीरा से सवाल करता है कि दादीसा से बहस करने का क्या फायदा लेकिन अभीरा कहती है कि यहां बात हमारे सिवा रोहित की भी है और रूही रोहित के लिए ठीक नहीं है।

मनीषा ने दिया रूही को रियलिटी चेक

वहीं पोद्दार परिवार में रोहित का मूड ठीक करने के लिए दादीसा ने फिल्म का प्लान किया है। सभी बच्चे आ चुके हैं, सिवाय अरमान के। कियारा अरमान को लेने जाती है लेकिन दादीसा उसे रोक देती है। वो कहती है कि आज जो भी कुछ हो रहा है,वो अरमान की वजह से हो रहा है। वो अब उस लड़की का हो गया है। जबकि मनीषा अकेले में रूही को समझाती है। वो कहती है कि जल्दी से अपनी जिंदगी की फैसला ले लो लेकिन रूही का कहना है कि उसे टाइम लगेगा लेकिन मनीषा उसे याद दिलाती है कि जब रोहित नहीं था तो उस घर की बहू बनकर बैठी थी लेकिन अब जब वो है तो समय लगेगा। वो आगे कहती है कि आज भी तुम्हारा सारा ध्यान रोहित पर नहीं बल्कि अरमान पर है..और ये तुम्हारे कर्मों का ही फल है।