April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जूनियर छात्रों को शराब तक पिलवाते हैं डा. संदीप घोष, पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने पूर्व प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डाक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की जांच आज से सीबीआई ने शुरू कर दी है। इस बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने पूर्व प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. संदीप घोष को बहुत ही भ्रष्ट इंसान बताते हुए कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली का कहना है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जो भी काम होता था चाहे वो पोस्टिंग हो, ट्रांसफर हो, हॉस्टल एलाटमेंट हो डा. संदीप घोष हर चीज में पैसा खाते थे।

अख्तर अली ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पद से भी उनका इस्तीफा दिखावा मात्र है क्योंकि इस्तीफ के 8 घंटे के अंदर उनको नेशनल मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त कर दिया गया। आपको बता दें कि कल ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस केस की सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए सवाल किया था कि वो आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को क्यों बचाना चाहती है, क्या इस मामले में प्रिंसिपल का बयान लिया गया है, आप कैसे आश्वस्त करेंगे कि जांच पारदर्शी होगी? इसके बाद हाईकोर्ट ने डा. संदीप घोष को लंबी छुट्टी पर भेजने का आदेश दे दिया।