इंस्टग्राम पर एक पोस्ट करने के लाखों चार्ज करती हैं अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस आज मना रही हैं अपना 32वां जन्मदिन
नई दिल्ली| भोजपुरी जगत की धाकड़ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं। अक्षरा सिंह का जन्म साल 1991 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था और आज देखते ही देखते अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत का सबसे चमकता सितारा बन गई हैं। अक्षरा की भोजपुरी क्षेत्रों ख़ासकर यूपी से लेकर बिहार तक में बेजोड़ लोकप्रियता देखने को मिलती है। तो सोशल मीडिया पर भी अक्षरा ने बवाल काट रखा है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 6.6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। तो चलिए आज भोजपुरी क्वीन के जन्मदिन के मौक़े पर आपको बताते हैं अक्षरा की ज़िंदगी से जुड़ी पांच अहम बातें।
पवन सिंह ने नहीं इस सुपरस्टार ने दिया था पहला ब्रेक:
सिंह के बारे में बहुत लोगों को लगता है कि उन्होंने अपना करियर पावर स्टार पवन सिंह के साथ शुरू किया लेकिन आपको बता दें कि अभिनेत्री साल 2010 में फ़िल्म सत्यमेव जयते में सुपरस्टार रवि किशन के साथ अपना एक्टिंग डेबू किया था। इसके बाद सत्या, मां तुझे सलाम, तबादला जैसी एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों में अपनी बेजोड़ अदाकारी के दम पर अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई।
टीवी इंडस्ट्री में बिखेर चुकी है जलवा
अक्षरा सिंह हिन्दी टीवी सीरियल्स में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। एक्ट्रेस पहली बार हिंदी टेलीविजन पर 2015 में ज़ी टीवी पर काला टीका और सर्विस वाली बहू में दिखाई दीं। इसके बाद अक्षरा ने भारतीय ऐतिहासिक महाकाव्य सूर्यपुत्र कर्ण में गांधारी की भूमिका निभाई और सोनी टीवी पर ऐतिहासिक शो पोरस के लिए कदिका की भूमिका निभाई।
पवन सिंह ने दिया धोखा
अक्षरा सिंह ने कई सालों तक पावर स्टार पवन सिंह को डेट किया। लेकिन इनका रिश्ता बहुत ही गंदे नोट पर टूटा जिसके चिथड़े पूरी इंडस्ट्री में उड़े। कहा जाता है कि पवन ने अक्षरा सिंह को धोखा दिया और किसी और से शादी रचा ली। अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह पर मारपीट और जान से मरवाने की धमकी देने तक के आरोप लगाये।
