June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

स्क्रीन पर ताबड़तोड़ एक्शन करने के लिए तैयार रानी चटर्जी, लेे लिया हैं पुलिसिया अवतार

नई दिल्ली।भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी हर तरह की फिल्मों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई तरह के रोल प्ले किए हैं,जिसमें वो प्रेमिका से लेकर बेटी और बहू तक बनी हैं लेकिन अब रानी अलग अवतार में दिखने वाली हैं और फैंस के होश उड़ाने के लिए तैयार हैं। रानी ने अपना नया अवतार फैंस के साथ शेयर किया है,जो टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि रानी इस बार स्क्रीन पर क्या नया करने वाली है।

अवतार में दिखने वाली हैं रानी चटर्जी

रानी चटर्जी ने अपने इंस्टा पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अब तक के सबसे अलग अवतार में दिख रही हैं। रानी पुलिसिया अवतार में दिख रही हैं और उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और खाकी पैंट भी पहनी है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए काले चश्मे भी पहने हैं। दूसरी फोटो में रानी ने पूरा धाकड़ पुलिस वाली का अवतार ले रखा है और एक्शन करती दिख रही हैं। रानी ने फोटोज को पोस्ट कर लिखा-आप लोग फिर से मेरा एक्शन अवतार देखने के लिए तैयार हैं ???? जल्द आ रही है #strongwomen #ranichatterjee जल्द एक्शन फिल्म विद बिग प्रोडक्शन हाउस।

फैंस को भा गया लुक

रानी ने किस फिल्म के लिए ये अवतार लिया है, ये साफ नहीं हैं लेकिन अगली फिल्म में एक्ट्रेस कमाल करने वाली हैं। फैंस को भी रानी का अवतार काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा-वर्दी में देख महान अभिनेत्री रेखा की याद आ गई एक पल के लिए लगा बिल्कुल रेखा जी हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा-सिंघम लेडी। एक अन्य ने लिखा-भोजपुरी सिनेमा की शेरनी हैं रानी चटर्जी। बता दें कि ये पहली बार नहीं है,जब रानी स्कीन पर पुलिस वाली का रोल प्ले कर रही हैं, इससे पहले एक्ट्रेस आईपीएस रानी और इंस्पेक्टर चांदनी जैसी फिल्मों में आई हैं। काम की बात करें तो रानी टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं और फिल्मों में भी अपना परचम लहरा रही हैं। जल्द ही उनकी फिल्म बड़की बहू छोटकी बहू का पार्ट-2 आ रहा है।