April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर टूटा दुख का पहाड़, पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर किया सुसाइड

मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार को मुंबई में अपने घर की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। मलाइका अरोड़ा के पिता के सुसाइड की वजह अभी पता नहीं चली है। पुलिस के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा बुधवार सुबह 9 बजे अपने घर की छत पर गए और वहां से नीचे कूद गए। उनकी उसी वक्त मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मलाइका अरोड़ा की मां का नाम जॉयस अरोड़ा है। मलाइका की एक बहन भी हैं। उनका नाम अमृता अरोड़ा है। इससे पहले मंगलवार को मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा पुणे में अपनी मां के घर गई थीं। मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा अपने पेट डॉग्स के साथ मां के यहां पहुंची थीं। पिता अनिल अरोड़ा के सुसाइड की खबर मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई के लिए रवाना हुईं। अनिल अरोड़ा 2023 में काफी बीमार हुए थे और तब उनको मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।