June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अपने किलर डांस मूव से स्टेज पर आग लगा रही हैं मोनालिसा, एक्ट्रेस का हुस्न कर देगा मदहोश

नई दिल्ली। मोनालिसा भोजपुरी जगत की हॉटेस्ट अभिनेत्रियों में से एक हैं। सालों तक भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखरने के बाद अब मोनालिसा ने काफी सालों से हिंदी टीवी जगत की ओर रुख कर लिया है। एक्ट्रेस यहां भी अपनी सफलता का परचम बुलंद कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा को 5.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही अपनी एक लेटेस्ट और बोल्ड वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!!

क्या है मोनालिसा की वीडियो में खास!

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो लेटेस्ट वीडियो शेयर की है, इस वीडियो में मोनालिसा कहर ढाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये वीडियो अवार्ड फंक्शन में उनके परफॉर्मेंस से ठीक पहले की है। मोनालिसा इस वीडियो में परफॉर्मेंस के लिए एकदम तैयार दिखाई दे रही हैं। इस रील वीडियो में आगे मोनालिसा के पावरफुल डांस परफॉर्मेंस की झलकियां भी नजर आती हैं।

वीडियो में एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस सिल्वर और न्यूड कॉम्बिनेशन के खूबसूरत शिमर ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ कर्ल हेयर और मेकअप से एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है जिसमें वो बेहद हसीन नजर आ रही हैं। लुक ही नहीं मोनालिसा स्टेज पर अपने किलर डांस मूव्स से भी आग लगा रही हैं।

मोनालिसा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों शेमारू उमंग टीवी के शो ”शमशान चंपा” में नजर आ रही हैं। इस शो में एक बार फिर से एक्ट्रेस ने डायन का किरदार निभाया है। बता दें कि इससे पहले भी एक्ट्रेस ने स्टार प्लस के शो ”नजर” में डायन का किरदार निभाया था। मोनालिसा को इस शो की वजह से घर-घर में लोकप्रियता मिली थी।