”ये रिश्ता क्या कहलाता है” : धर्मसंकट में पड़ी अभीरा तो रूही और रोहित पर आई वंश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में आज दादीसा अरमान और विद्या दोनों की क्लास लगाने वाली है। जबकि रोहित और रूही पर आएगा वंश को आगे बढ़ाने का प्रेशर! इतना ही नहीं अभीरा और अरमान घर छोड़कर तो नहीं जाएंगे लेकिन अभीरा एक और धर्मसंकट में भी फंसने वाली है। मतलब आज के एपिसोड में होने वाला है जबरदस्त ड्रामा, अब ये सब कैसे होगा? तो चलिए बताते हैं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड का पूरा हाल:
विद्या और अरमान को दादीसा ने सुनाई खरी-खरी:
सीरियल के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान और अभीरा विद्या का आशीर्वाद लेकर जा ही रहे होते हैं कि तभी पंडित और अंतिम क्रियाकर्म की सामग्री के साथ दादीसा आती हैं। जिसे देख सभी हक्के-बक्के रह जाते हैं। अब दादीसा कहती हैं कि आज हम सबका एक साथ आखिरी दिन है इसके बाद परिवार टूट जाएगा तो परिवार का अंतिम संस्कार कर देते हैं।
दादीसा विद्या से कहती हैं कि- ”तुम मेरी मर्ज़ी के बिना कोई चीज़ नहीं हिलाती थी लेकिन आज तो घर की नींव ही हिला दी। मैं अरमान से कितना भी गुस्सा रहूं लेकिन मैं उसे घर से नहीं निकाल सकती क्यूंकि मैंने उसे दिल से अपनाया था लेकिन लगता है तुम इतने साल बस ढोंग करती रही। अगर अरमान की जगह रोहित होता तब भी क्या तुम यही करती!!” दादीसा अरमान को भी कहती हैं कि- ”तुम्हारे लिए ये लड़की और तुम्हारी मां ही सबकुछ है। मैं और परिवार कुछ नहीं। तुमलोगों को तो हमारी जरुरत ही नहीं है।” और फिर बहुत सारे मेलोड्रामा के बाद अरमान और अभीरा घर छोड़कर नहीं जाते हैं।
लेकिन दादीसा की बातों से आहत विद्या कमरे में चली जाती है, जहां रूही और रोहित उसे समझाने जाते हैं। अब विद्या कहती है कि अरमान ने माधव जी से दादा बनने का, मासा से परदादी बनने का सुख छीना है। अब तुमलोगों को ही परिवार का वंश आगे बढ़ाना है। ये सुनकर रोहित और रूही दोनों सकते में आ गए हैं।
अब सीरियल के अपकमिंग ट्रैक में आप देखेंगे कि अभीरा को दादीसा पोद्दार फर्म में नौकरी ऑफर करेगी। अब अभीरा जॉब लेगी या नहीं… ये अपकमिंग ट्रैक में ही पता चलेगा।
