मुसलमान थे हनुमान जी, पांच बार पढ़ते थे नमाज़, बिहार के टीचर जियाउद्दीन ने बच्चों को ये पढ़ाया तो मच गया बवाल
नई दिल्ली। बिहार के बेगूसराय में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक जियाउद्दीन ने क्लास में पढ़ाते समय बच्चों को कुछ ऐसी शिक्षा दी कि उस बात पर बवाल शुरू हो गया है। टीचर ने क्लास में पढ़ाया कि हनुमान जी मुसलमान थे, इतना ही नहीं वो पांच वक्त की नमाज़ भी पढ़ते थे। बच्चों ने जब घर जाकर इस बात की जानकारी अपने अभिभावकों को दी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले को उठाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिक्षक जियाउद्दीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
यह मामला बेगूसराय के हरिपुर कादराबाद स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि अगर शिक्षक ही इस तहर की गलत जानकारी बच्चों को देंगे तो इससे समाज में द्वेष फैलेगा। ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि टीचर जियाउद्दीन ने यह भी बताया कि हनुमान जी को पहली बार नमाज़ राम जी ने पढ़ाई थी। बताया यह भी जा रहा है कि विवाद को बढ़ता देख शिक्षक ने माफी मांग ली है। दूसरी तरफ बीडीओ और प्रखंड शिक्षा अधिकारी निर्मला कुमारी ने स्कूल पहुंचकर इस बात की पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने बताया कि शिक्षक जियाउद्दीन ने अभिभावकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।
वहीं शिक्षक जियाउद्दीन ने इस तरह के आरोपों से इनकार करते हुए खुद को ही बेकसूर बताया है। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब हिंदू धर्म के देवी देवताओं को लेकर भ्रामक प्रचार किया गया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब मुस्लिम समुदाय द्वारा हिंदू देवी देवताओं और सनातन धर्म के बारे में आपत्तिजनक बयानबाजी करते हुए कई तरह का भ्रामक प्रचार किया गया है।
