March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिग बॉस 15 में नजर आएंगे असीम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 की तैयारी शुरू हो गई है। इस शो को पहला कंफर्म सदस्य भी मिल गया है। खबर है कि असीम रियाज के बाद उनके बड़े भाई उमर रियाज बिग बॉस 15 में नजर आएंगे। बता दें कि बिग बॉस 13 में आसिम नजर आ चुके हैं, अपने शानदार खेल से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनके भाई भी बिग बॉस से अपनी किसम्त आजमाना चाहते हैं। अब देखना ये होगा कि वो शो में कैसा खेल खलेते हैं। अपने भाई की तरह वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब होते हैं या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फैंस उनके आने से काफी खुश हैं।

उमर रियाज बिग बॉस 15 में एंट्री करने के लिए मुंबई के होटल में क्वारंटीन हो चुके हैं। साथ ही उनके बिग बॉस के घर में आने की तैयारी शुरू हो चुकी है। वो शो में कैसे कपड़े पहनेंगे, उनका लुक कैसा होगा, इसकी तैयारी उन्होंने कर ली है।

इस साल बिग बॉस के घर का नियम है कि हर कंटेस्टेंट को एक हफ्ते क्वारंटीन में रहना होगा, ऐसे में उमर अब मुंबई के एक होटल में क्वारंटीन हो चुके हैं। उमर डॉक्टर हैं, लेकिन उन्हें एक्टिंग का काफी शौक हैं, जो उन्हें जम्मू से मुंबई लेकर आया।

अपने भाई आसिम की तरह वो भी अब अभिनेता बन गए हैं लेकिन वो साथ ही मुंबई के एक अस्पताल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस भी करते रहते हैं। बता दें कि उमर जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *