April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुठभेड़ में गौकशी करने वाले अभियुक्त गोली लगने से घायल

*हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला
   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी मवाना जनपद मेरठ के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.11.2024 की रात्रि में मय पुलिस फोर्स द्वारा टिगरी अन्डर पास पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की सघन चेकिंग का जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया जिस पर वो नहीं रुके ।
बाइक को तेजी से दौडाकर ग्राम मुबारिकपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी । जिस पर पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में तिगरी पुल से ग्राम मुबारिकपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर समय 22.31 बजे गिरफ्तार किया गया।
घायल बदमाश की पहचान आकाश पुत्र बाबू राम नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली के रूप में हुई । अन्य दो आरोपी जो ईख के खेतों की तरफ भाग गये थे उन दोनों आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग कर ग्राम मुबारिकपुर के खेतों से समय 22.34 बजे गिरफ्तार किया गया । जिनकी पहचान आलोक पुत्र सिकन्दर नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली व गोपाल पुत्र बाबू राम नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली के रुप में हुई । उक्त गिरफ्तार तीनों आरोपी बागडिये ( बंजारे ) हैं जिनका कोई स्थायी ठिकाना नहीं है । स्थान बदल – बदल कर भिन्न – भिन्न स्थानों पर जाकर निवास करते हैं ।
बदमाशों के कब्जे से  एक अवैध तंमचा-315 बोर , एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर, एवं एक मोटर साईकिल होण्डा ट्विस्टर रजिस्ट्रेशन नं0 DL6SAH7544 चेचिस नं0 ME4JC475BC7048428 बरामद हुई ।  घायल अभियुक्त आकाश उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है ।
घटनाक्रमः- दिनांक 05.11.2024 को ग्राम तिगरी के खेतों में अभियुक्तगण द्वारा तीन बैलों को काटकर गौ हत्या की गई थी उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मवाना पर मु0अ0सं0 438/2024 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत है ।
आज दिनांक 07.11.2024 को गौकशी करने वाले अभि0गण 1. आकाश पुत्र बाबू राम नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली 2. आलोक पुत्र सिकन्दर नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली 3. गोपाल पुत्र बाबू राम नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मवाना पर मु0अ0सं0 441/2024 धारा 109 बीएनएस , धारा 3/25/27 आयुध अधि0 अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
1. आकाश पुत्र बाबू राम नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली I
2. आलोक पुत्र सिकन्दर नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली I
3. गोपाल पुत्र बाबू राम नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली I
बरामद माल का विवरणः-
1. एक अदद तमंचा 315 बोर
2. एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
3. एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर
4. एक अदद मोटर साईकिल  होण्डा ट्विस्टर रजिस्ट्रेशन नं0 DL6SAH7544
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-
1. आकाश पुत्र बाबू राम नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली का आपराधिक इतिहासः-
(i) मु0अ0सं0 438/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना मवाना मेरठ I
(ii) मु0अ0सं0 441/2024 धारा 109 बीएनएस व धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना मवाना मेरठ I
2. आलोक पुत्र सिकन्दर नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली का आपराधिक इतिहासः-
(i) मु0अ0सं0 438/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना मवाना मेरठ I
(ii) मु0अ0सं0 441/2024 धारा 109 बीएनएस व धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना मवाना मेरठ I
3. गोपाल पुत्र बाबू राम नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली का आपराधिक इतिहासः-
(i) मु0अ0सं0 438/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना मवाना मेरठ I
(ii) मु0अ0सं0 441/2024 धारा 109 बीएनएस व धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना मवाना मेरठ I
नोटः- अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. राजेश कुमार काम्बोज थानाध्यक्ष थाना मवाना मेरठ I
2. उ0नि0 अनिल कुमार थाना मवाना मेरठ I
3. उ0नि0 राजेश यादव थाना मवाना मेरठ I
4. है0का0 182 नरेन्द्र भाटी थाना मवाना मेरठ I
5. है0का0 1418 मोहित शर्मा थाना मवाना मेरठ I
6. है0का0 740 सुभाष ढकेरिया थाना मवाना मेरठ I
7. का0 2371 संदीप कुमार थाना मवाना मेरठ I
8. का0 2320 अर्जुन खारी थाना मवाना मेरठ I
9. का0 2993 अंकुर मलिक मवाना मेरठ I
10. का0 704 राहुल कुमार थाना मवाना मेरठ I