February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अभिनेत्री कश्मीरा शाह का भयानक एक्सीडेंट, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया खून से सने कपड़ों की फोटो

नई दिल्ली। अभिनेत्री कश्मीर शाह का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने खून से सने कपड़ों की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, बहुत ही भयानक एक्सीडेंट था, कुछ बड़ा होने वाला था लेकिन भगवान की कृपा से छोटे में ही टल गया। उम्मीद है कोई दाग न रह जाए। कश्मीरा शाह की यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। उधर, जैसे ही कश्मीरा शाह के एक्सीडेंट की खबर उनके फैंस को हुई तो वो फिक्रमंद हो गए। वहीं कश्मीरा शाह के पति और अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, भगवान का शुक्र है, तुम ठीक हो।

कश्मीरा ने खून से लथपथ अपने जिन कपड़ों की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है उसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक होगा। हालांकि कश्मीरा को कितनी चोट आई है और ये एक्सीडेंट कहां और कैसे हुआ इसके बारे में अभी तक कोई डिटेल नहीं मिल सकी है। वहीं कश्मीरा की पोस्ट पर कई सेलिब्रिटी भी कमेंट कर उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं। एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने पोस्ट पर कमेंट में पूछा कि क्या आप ठीक हो? वहीं पूजा बेदी ने लिखा-हे भगवान, ये कैसे हुआ, अभी तुम कैसी हो? तनाज इरानी ने कमेंट में लिखा, ओएमजी, ये बहुत खतरनाक है।

उम्मीद करती हूं कि आप ठीक होगी। दीपशिखा नागपाल ने लिखा, जल्दी से वापस आ जाओ। अभिनेता राजेश खट्टर ने कमेंट बॉक्स में पूछा, क्या हुआ कश्मीरा, उम्मीद है कि सब ठीक है। आपको बता दें कि कश्मीरा शाह टीवी की दुनिया का एक जाना माना नाम हैं। हाल ही में कश्मीरा और उनके पति कृष्णा की जोड़ी लाफ्टर शेफ्स शो में नजर आई थी जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।

You may have missed