थाना लोहियानगर पुलिस टीम द्वारा वाछित अभियुक्त आफताब गिरफ्तार
*हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला
अभियुक्त साजिद पुत्र जमील अंसारी निवासी ग्राम जाहिदपुर थाना लोहियानगर मेरठ द्वारा अपने साथी आफताब पुत्र अब्दुल रहमान निवासी गली नं0 10 चमडा पैठ थाना लोहियानगर मेरठ के साथ मिलकर साजिद पुत्र महबूब की गोली मार कर मिल्लत होटल के पास हत्या कर दी थी। वादी महबूब पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम जाहिदपुर थाना लोहियानगर मेरठ के प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0स0 578/2024 धारा 103 बी.एन.एस. पर पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः- दिनांक 21.11.2024 को उ0नि0 श्री सक्षम गोस्वामी द्वारा मय फोर्स मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वांछित अभियुक्त आफताब पुत्र अब्दुल रहमान निवासी गली नं0 10 चमडा पैठ थाना लोहियानगर मेरठ मय 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ डम्पिंग ग्राउन्ड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
आफताब पुत्र अब्दुल रहमान निवासी गली नं0 10 चमडा पैठ थाना लोहियानगर मेरठ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. प्र0नि0 विष्णु कुमार थाना लोहियानगर मेरठ।
2. उ0नि0 सक्षम गोस्वामी थाना लोहियानगर मेरठ।
3. उ0नि0 शादाब अहमद थाना लोहियानगर मेरठ।
4. उ0नि0 शिवम साहू थाना लोहियानगर मेरठ ।
