चैन स्नैचिंग की घटना, पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त घायल
*हिंद फोक्स न्यूज गाजियाबाद संवाददाता नरेंद्र बैसला*
गाजियाबाद, विगत दिनों थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्रान्तर्गत दो बदमाशों द्वारा दिनांक 28/10/24 को शिव डेरी बी ब्लाक मार्ग के सामने रास्ते में जा रही महिला के पीछे से आकर गले से चैन को झपट्टा मारकर छीनकर ले जाने की घटना कारित की गयी थी । थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम द्वारा केन्द्रीय विद्यालय के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी बाईक सवार 01 व्यक्ति आता दिखायी दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन इनके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर रईसपुर की तरफ भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर घेर लिया जिस पर फिर उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा उस पर फायरिंग की गई जिसमे वह बदमाश घायल हो गया ।
घायल अभियुक्त से इनका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अजय उर्फ लालू पुत्र चन्द्रपाल उम्र 23 वर्ष हाल निवास म0नं0 387 ए ब्लाक न्यू पंचवटी थाना कोतवाली नगर कमिश्रनेट गाजियाबाद मूल निवास ग्राम बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर कमिश्नरेट गाजियाबाद बताया घायल अभियुक्त अजय उर्फ लालू उपरोक्त से 01 तंमचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 पीली धातु की बटन नुमा गिट्टी व 01 घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद हुई है।
कार्यवाही का विवरण- गिरफ्तार शुदा अभियुक्त से गहनता से पूछताछ की गई तो बताया कि मै मौका पाकर आने जाने वाले राहगीरो/महिलाओ से चैन स्नैचिंग व वाहन चोरी जैसे अन्य घटनाओं को अंजाम देता हूं ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.अजय उर्फ लालू पुत्र चन्द्रपाल उम्र 23 वर्ष हाल निवास म0नं0 387 ए ब्लाक न्यू पंचवटी थाना कोतवाली नगर कमिश्रनेट गाजियाबाद मूल निवास ग्राम बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर कमिश्नरेट गाजियाबाद
अपराधिक इतिहास अभियुक्त अजय उर्फ लालू
अभियुक्त अजय उर्फ लालू उपरोक्त के विरुद्ध थाना इन्दिरापुरम पर 01 मुकदमा लूट, 01 मुकदमा हत्या का प्रयास, 01 मुकदमा आयुध अधि0, 01 मुकदमा गैगेस्टर एक्ट , थाना साहिबाबाद पर 01 मुकदमा लूट का, दिल्ली राज्य में 01 मुकदमा मोटरसाईकिल चोरी का, थाना मधुबन बापूधाम पर 01 मुकदमा स्नैचिंग का, 01 मुकदमा पुलिस मुठभेड का कुल 08 मुकदमे दर्ज है।
बरामदगी का विवरण
1. 01 तंमचा .315 बोर
2. 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. 02 खोखा कारतूस .315 बोर
4. 01 पीली धातु की बटन नुमा गिट्टी
5. 01 घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम
