आम्रपाली दुबे के सुपरहिट गानें ”मरून कलर सड़िया” ने कायम किया दोहरा रिकॉर्ड, यूट्यूब पर लगाया व्यूज का अंबार
नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हर कोई आम्रपाली के एक दीदार के लिए बेक़रार नजर आते हैं। आम्रपाली जहां भी जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। आम्रपाली की सोशल मीडिया पर भी धाकड़ फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे को 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के गानें अक्सर धमाल मचाते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में आम्रपाली दुबे के एक सुपरहिट गाने ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। तो चलिए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से…
भोजपुरी क़्वीन आम्रपाली दुबे के चार्टबस्टर गानें ”मरून कलर सड़िया” ने यूट्यूब पर 216 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड कायम किया है। इसके साथ ही ये गाना पहला भोजपुरी गाना बन गया है जिसपर 11 मिलियन से ज्यादा रील वीडियो अब तक बनाये जा चुके हैं। आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है।
बता दें कि मरून कलर साड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ के चार्टबस्टर गानों में से एक है। इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर 216 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को कल्पना पटवारी और नीलकमल सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। बता दें कि ये गाना आम्रपाली और निरहुआ की सुपरहिट फिल्म ”फसल” का है।
बता दें कि हाल ही में भोजपुरी क़्वीन आम्रपाली दुबे का नया गाना ”दिल दे देहली दिलदार के” रिलीज किया गया। इस गाने को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसे आप यूट्यूब पर कभी भी सुन सकते हैं। आम्रपाली दुबे के साथ इस गाने में एक्टर प्रवेश लाल यादव नजर आ रहे हैं।
