February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

थाना दौराला पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

*हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला

थाना दौराला क्षेत्र निवासी वादिया द्वारा थाना दौराला पर उसकी पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को अभियुक्त रमन पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला जिला मेरठ द्वारा फोन करके परेशान करने, आपत्तिजनक टिप्पणी करने तथा घर में घुसकर वादिया की पुत्री की एडिटिंग फोटो दिखाकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने तथा स्कूल जाते समय पीछा करना टेम्पू को बाइक से रुकवाकर जबरन फोटो खींचना तथा टेम्पू से खींचकर अपनी बाइक पर बैठाते समय डुपट्टा खींचकर बाइक पर बैठाने का प्रयास करने के संबंध अभियुक्त रमन पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला व एक अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0 340/24 धारा 74,75,76, 77,78,126(२),333,352,351(2) व 9एल/10 पोक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ।

क्षेत्राधिकारी दौराला व प्रभारी निरीक्षक थाना दौराला के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 28.11.2024 को थाना दौराला पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त रमन पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला मेरठ को रुहासा अंडरपास के पास से समय करीब 13.05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.रमन पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला जिला मेरठ।

गिरफ्तार करने वाले टीमः-
1.उ0नि0 वरुण कुमार थाना दौराला
2.का0 सद्दाम थाना दौराला
3.का0 प्रताप कुमार थाना दौराला

You may have missed