February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डुप्लीकेट आधार कार्ड बनवाकर फर्जी बैनामा कराने के बाद जमीन को हड़पने का प्रयास, एसएसपी से शिकायत

हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली युवती मैं गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आरोपियों ने उसका डुप्लीकेट आधार कार्ड बनवाकर उसकी जमीन का फर्जी पनामा अपने नाम कर लिया और आरोपी उसकी जमीन को हड़पना चाहते हैं पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है एसएसपी ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

गांव बहरोड़ा की रहने वाली रुबीना पुत्री नफीस ने शुक्रवार को एसएसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके नाम पर उसके पिता ने कुछ जमीन की हुई थी। गांव का ही रहने वाला रिजवान उसकी मां से मिलकर उसकी जमीन को हड़पना चाहता है। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही रहने वाले रिजवान ने उसकी मां से मिलकर उसका डुप्लीकेट आधार कार्ड बनवा लिया और उसके नाम की जमीन को अपने नाम करने के बाद उसे पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की है वहीं एसएसपी ने पीड़िता को जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

You may have missed