February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

स्वर्ण मंदिर के गेट पर सेवा कर रहे सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग, हमलावर दबोचा गया

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग की गई। इस हमले में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बचे। ये घटना अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के गेट पर बुधवार सुबह हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले को लोगों ने दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया है। हमलावर का नाम नारायण सिंह चौड़ा बताया जा रहा है। वो दल खालसा का कार्यकर्ता है।

अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को बीते दिनों सिखों की सबसे बड़ी संस्था अकाल तख्त ने तनखैया घोषित किया था। सुखबीर सिंह बादल ने इस मामले में अकाल तख्त के सामने पेश होकर माफी मांगी थी। अकाल तख्त ने सुखबीर सिंह बादल को स्वर्ण मंदिर में सेवा करने का आदेश दिया था। सुखबीर सिंह बादल इस सेवा को कर रहे थे। सुखबीर सिंह बादल को सेवा के तहत बुधवार को स्वर्ण मंदिर के गेट पर सेवादार के तौर पर काम करना था। वो व्हीलचेयर पर बैठे थे। सुखबीर सिंह बादल के हाथ में भाला था। इसी दौरान एक व्यक्ति उनकी तरफ बड़ा और पिस्टल से फायर कर दिया। तभी वहां मौजूद कुछ लोग लपके और हमलावर को पकड़ लिया।

सुखबीर सिंह बादल सांसद भी रह चुके हैं। बीते दिनों ही सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का एलान किया था। उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल लोकसभा की सांसद हैं। सुखबीर सिंह बादल के पिता प्रकाश सिंह बादल कई बार पंजाब के सीएम रहे। अकाली दल पहले एनडीए का हिस्सा था, लेकिन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के वक्त उसने बीजेपी का साथ छोड़ दिया। हालांकि, बीते दिनों खबर आई थी कि अकाली दल एक बार फिर एनडीए में शामिल हो सकता है।

You may have missed