May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी के सौरभ जोशी की हुई जीत, जसमनप्रीत सिंह को सीनियर डिप्टी मेयर चुना गया

नई दिल्ली। चंडीगढ़ नगर निगम में हुए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए तीनों पदों पर जीत हासिल की है। सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए हैं। यहां बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए त्रिकोणीय मुकाबले में बीजेपी के सौरभ जोशी को 18 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेश ढींगरा को 11 वोट जबकि कांग्रेस उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गब्बी के पक्ष में कुल 7 वोट पड़े। इस तरह से बीजेपी ने आसानी से मेयर चुनाव जीत लिया। वहीं बीजेपी के ही जसमनप्रीत सिंह को सीनियर डिप्टी मेयर चुना गया है। वहीं सुमन शर्मा डिप्टी मेयर चुनी गईं हैं। पूरी चुनाव प्रकिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

इस बार चुनाव बैलेट पेपर से नहीं बल्कि ओपन वोटिंग के जरिए हुआ। सदस्यों ने हाथ उठाकर और मौखिक घोषणा के जरिए अपना वोट दिया। 1996 के बाद पहली बार हाथ उठाकर वोटिंग कराई गई। चंडीगढ़ नगर निगम में चुने हुए पार्षदों की संख्या 35 है। इनके अलावा चंडीगढ़ के सांसद को भी वोट देने का अधिकार है, इस तरह से वोट देने वालों की कुल संख्या 36 है। मेयर चुने जाने के लिए बहुमत 19 वोटों का था लेकिन चूंकि तीनों पार्टियों में बीजेपी को सर्वाधिक 18 वोट मिले इसलिए उसके कैंडिडेट को विजयी घोषित कर दिया गया। चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी सदन में पहुंचकर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया।

इससे पहले हुए चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने साथ मिलकर अपना कैंडिडेट उतारा था मगर इस बार बीजेपी, आप और कांग्रेस तीनों ने अकेले चुनाव लड़ा। हालांकि चुनाव से पहले ही बीजेपी आगे थी क्योंकि नगर निगम में उसके 18 पार्षद हैं, आम आदमी पार्टी के 11 और कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं। इस लिहाज से नंबर गेम में पीछे होने के बावजूद आप और कांग्रेस ने अपने अलग अलग प्रत्याशी चुनाव में उतारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *