March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कौन बनेगा करोड़पति: अमिताभ बच्चन ने फिर पूछा कंटेस्टेंट से गलत सवाल!, जानें किस प्रश्न पर छिड़ी जंग

नई दिल्ली। टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये शो अब तक कितने ही लोगों को मालामाल कर उनके सपनों के पूरा कर चुका है। शो  में लोगों का मनोरंजन तो होता ही है साथ ही इससे लोगों के ज्ञान में भी बढ़ोतरी होती है। लेकिन बीते कुछ समय से शो को लेकर काफी हंगामा चल रहा है। शो के चर्चा में रहने का कारण होस्ट अमिताभ बच्चन हैं जिन्हें एक महीने में दो बार गलत सवाल करने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी एक दर्शक ने केबीसी और इसके प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बासु को गलत सवाल को लेकर ट्वीट किया था। शो में एक महीने के अंदर दोबारा से गलत सवाल किए जाने का आरोप लगाया गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा है वो सवाल…

दरअसल, शो के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट से महानायक अमिताभ बच्चन ने महाराजा गुलाब सिंह को लेकर एक सवाल किया था। इस सवाल को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो गलत सवाल है। कंटेस्टेंट से सवाल किया गया- “भारत के किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने हाल ही में दरबार प्रथा को खत्म करने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत साल 1872 में महाराजा गुलाब सिंह ने की थी?”

फिर क्या था सोशल मीडिया पर अश्विनी शर्मा नाम के एक दर्शक ने ट्विटर पर सवाल के गलत होने का दवा कर दिया। अश्विनी ने इस सवाल का स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए लिखा, “केबीसी 13 में गलत सवाल, दरबार प्रथा को 1872 में महाराजा रणबीर सिंह जी ने शुरू किया था। महाराजा गुलाब सिंह का देहांत 1857 में ही हो गया था।” हालांकि अब तक अश्विनी के इस दावे पर शो के मेकर्स की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इससे पहले भी हो चुका हंगामा

इससे पहले भी एक दूसरे सवाल को लेकर शो कौन बनेगा करोड़पति में हंगामा मच चुका है। आशीष चतुर्वेदी नामक एक यूजर ने हॉटसीट पर बैठीं कंटेस्टेंट दिप्ती तुपे से पूछे गए सवाल के  गलत होने की बात कही थी। हॉटसीट पर बैठीं दिप्ती से बिग बी ने सवाल पूछा था, “आम तौर पर भारतीय संसद की प्रत्येक बैठक इनमें से किसके साथ शुरू होती है?” इस सवाल के चार विकल्प दिए गए थे। 1.जीरो आवर, 2.क्वेश्चन आवर, 3. लेजिस्लेटिव बिजनेस, 4. प्रिविलेज मोशन। इस सवाल का सही जवाब था- क्वेश्चन आवर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *