March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

PM मोदी ने लॉन्च किया स्वच्छ मिशन-2, कहा- हर शहर में साफ पानी पहुंचाना लक्ष्य

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ और ‘अमृत 2.0’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर शहर में साफ पानी पहुंचाना लक्ष्य है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में देशवासियों ने भारत को खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प लिया था।

पीएम मोदी ने कहा कि 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों के निर्माण के साथ देशवासियों ने ये संकल्प पूरा किया। अब स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0 का लक्ष्य गार्बेज फ्री शहर, कचरे के ढेर से पूरी तरह मुक्त शहर बनाना है।

अगले चरण में सीवेज-सेप्टिक मैनेजमेंट बढ़ाना- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मिशन अमृत के अगले चरण में देश का लक्ष्य सीवेज और सेप्टिक मैनेजमेंट बढ़ाना, अपने शहरों को वॉटर सिक्योर सिटीज बनाना और ये सुनिश्चित करना कि हमारी नदियों में कहीं पर भी कोई गंदा नाला न गिरे।

बाबा साहेब के सपनों को पूरा करेंगे

उन्होंने कहा कि ”स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत का अगला चरण, बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक अहम कदम है। बाबा साहेब, असमानता दूर करने का बहुत बड़ा माध्यम शहरी विकास को मानते थे।”

जीवन मंत्र है स्वच्छता

स्वच्छता मंत्र के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा- ” स्वच्छता, एक दिन का, एक पखवाड़े का, एक साल का या कुछ लोगों का ही काम है, ऐसा नहीं है। स्वच्छता हर किसी का, हर दिन, हर पखवाड़े, हर साल, पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला महाअभियान है। स्वच्छता जीवनशैली है, स्वच्छता जीवन मंत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *