March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सीमा पर खड़े होकर चीन-पाकिस्तान पर बरसे आर्मी चीफ नरवणे, बोले- हर चुनौती के लिए तैयार

नई दिल्ली। लेह में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर दुनिया के सबसे बड़े खादी के तिरंगे झंडे का अनावरण किया गया। हाथ से बने इस तिरंगे झंडे को लेह की जनस्कार पहाड़ी पर लगाया गया जिसका वजन 1400 किलो ग्राम है। वहीं इस तिरंगे झंडे की लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 125 फीट है। जनस्कार पहाड़ी पर लगे इस खादी से बने तिरंगे का अनावरण सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आर के माथुर ने किया। बता दें, शुक्रवार को आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे दो दिन के पूर्वी दौरे पर लद्दाख पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूदा सुरक्षा स्थिति और संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया साथ ही सेना के जवानों से भी संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर लद्दाख की धरती से चीफ जनरल एमएम नरवणे ने चीन-पाकिस्तान को सख्त लहजे में भी चेताया।

हम जवाब देने के लिए तैयार

चीन को लेकर बोलते हुए आर्मी चीफ ने कहा कि चीन सीमा पर स्थिति अब हमारे नियंत्रण में है। हालांकि चीन ने अधिक सैनिकों की तैनाती के लिए चीन ने अपनी सीमा में काफी निर्माण कार्य किया है, लेकिन बावजूद इसके भारतीय सेना हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके आगे आर्मी चीफ ने कहा कि हम उस पर नजर बनाए हुए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर हम उसे जवाब देने के लिए तैयार रहें।

पाकिस्तान पर भी बोले आर्मी चीफ

इसके आगे जनरल नरवणे ने कहा कि पाकिस्तान के साथ किया गया सीजफायर समझौता काफी बेहतर रहा। लेकिन बीते 2 महीने से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं। इस दौरान पाक सरकार पर वार करते हुए नरवणे ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की जानकारी के बिना घुसपैठ की कोशिशें नहीं हो सकती हैं। बीते 10 दिनों में दो बार सीजफायर उल्लंघन किया जा चुका है। हमने हर स्तर पर बात की है साथ ही इसपर चिंता भी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *