June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Bigg Boss 15: बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर आज, जानें कहां और कब देख पाएंगे

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। सलमान खान इस शो का 2 अक्टूबर को आगाज करेंगे। इस बार शो जंगल थीम पर बना है। इस बार घर वालों को जंगल पार कर बिग बॉस के घर में जाने का मौका मिलेगा। इस बार 15 कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। जिसे लेकर दर्शकों के मन में काफी क्रेज हैं।

कहां और कब देख पाएंगे बिग बॉस 15

ये कलर्स टीवी पर प्रसार‍ित किया जाएगा। ये शो हर वीकेंड शन‍िवार और रव‍िवार को साढ़े 9 बजे आएगा। तो वहीं, वीकडेज पर सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे ऑन एयर होगा। अगले पांच महीने तक शो में कंटेस्टेंट्स घर के अंदर कैद रहेंगे।

जंगल थीम पर बिग बॉस 15 का घर

बिग बॉस का घर नए कंटेस्टेंट्स के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। शो से कई इनसाइड फोटोज सामने आई हैं जिनमें घर के अंदर की खूबसूरत सजावट की झलक देखी जा सकती है।  इस बार शो जंगल थीम पर आधार‍ित है, इसल‍िए घर का हर कोना पेड़ पौधों से भरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *