मसूरी थाना क्षेत्र में दो गोकशी के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़।
रविन्द्र बंसल /प्रभारी उत्तर प्रदेश गाजियाबाद।
पुलिस को आरोपी गोकशी के औजार बरामद करने के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने पहले से छुपाए हुए हथियारों द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 4 जनवरी को थाना मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नहर निवासी बॉबी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी गाय चोरी हो गई है। पुलिस द्वारा तलाश करने पर गायों के अवशेष ढबारसी गांव के जंगल में मिले। इस मामले में गौकशों को पकड़ने के लिए कई टीम में गठित की गई थी।
इन टीमों के द्वारा आरोपी इस कर इस्तकार व फैजान को गिरफ्तार किया गया था। फैजान नहाल गांव का रहने वाला है। और इस्तकार ढबारसी गांव का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद इन दोनों आरोपियों ने गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजारों की बरामदगी के लिए पुलिस को ढाबारसी के जंगल में ले गए वहां इन्होंने पहले से छुपाए हथियारों से पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में फैजान और इस्तकार पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से तमंचा कारतूस जिंदा व खोखा छुरा वह गोवंश के अवशेष बरामद किए हैं।
