April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, कांग्रेस-AAP को बड़ा झटका

नई दिल्ली। मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। एक बार फिर गांधीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा परचम ने लहराया हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में 90 फीसदी सीटों पर अपना विजयी पताका फहराने में कामयाब रही है। अब तक आए नतीजों में 44 सीटों में से भाजपा ने 41 सीटें पर कब्जा कर लिया हैं, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सूफड़ा साफ हो गया है। नतीजों से साफ हो जाता है कि गांधीनगर की जनता ने भाजपा पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। वहीं जीएमसी चुनाव में कांग्रेस और आप को तगड़ा झटका लगा है। गुजरात के लोगों ने कांग्रेस और आप को सिरे से नकार दिया है। नतीजों में कांग्रेस को केवल 02 सीट पर जीत हासिल की हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा है।

इससे पहले गांधीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह ने दावा किया था कि आप पार्टी को 20-24 सीटें मिलेगी। जबकि भाजपा को 14-18 सीट जीतने का अनुमान लगाया था, कांग्रेस को 0-04 सीटे जीतने का अनुमान लगाया था लेकिन जब नतीजे सामने आये तो  उनका ये दावा एक दम गलत निकला। उन्होंने दावा किया था की आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और बीजेपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रहेगी। लेकिन अभी तक आये नतीजों के हिसाब से भाजपा के खाते 41, कांग्रेस को 02 और आप को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली हैं।

वहीं गांधीनगर नगर निगम में उम्मीदवारों के बढ़त बनाने पर भाजपा कार्यकर्ता जश्न मानते हुए दिखे। कार्यकर्ता और समर्थक जीत की बधाई और एक-दूसरे को गुलाल लगा नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *