April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मंडोला विहार के जंगल में बड़ी संख्या में गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश

  • रविंद्र बंसल

गाजियाबाद। जनपद के ट्रॉनिका सिटी थाने क्षेत्र के अंतर्गत पंचलोक गांव के निकट आवास विकास के जंगल में भारी संख्या में गौ अवशेष मिलने से सनसनी। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जनपद की कानून व्यवस्था को चौपट बताते हुए पुलिस अधिकारियों पर सावधान निशान।

लोगों ने पुलिस के खिलाफ की जबरदस्त नारेबाजी ग्रामीणों का कहना है कि अभी और भी अवशेष मिल सकते हैं तलाश किया जा रहा है
मंगलवार शाम को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास के मंडोला विहार में बड़ी संख्या में गौवंश के अवशेष मिलने से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई।

देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। गोकशी की घटना आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश क्षेत्रीय विधायक ने कहा की जनपद व क्षेत्र में हो चुकी है। पुलिस पैसे लेकर गोकशी कर रही है। अधिकारियों को मालूम है कि कौन-कौन गोकशी के पैसे ले रहे हैं। इसके बावजूद भी सब अधिकारी मौन है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में चोरी डकैती लूट हत्या आदि की घटनाओं को हम बर्दाश्त कर रहे थे। लेकिन आए दिन गोकशी की घटनाएं भी पुलिस द्वारा पैसे लेकर कराई जा रही है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संत होने के नाते लोग भगवान मानते हैं। लेकिन लोगों का धैर्य अब जवाब दे चुका है वह कब तक उन्हें भगवान मानते रहेंगे।

क्षेत्र की जनता को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा। गाजियाबाद जनपद में एकदम जंगल राज कायम है लेकिन अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस एवं डीसीपी ग्रामीण एवं एसीपी लोनी मौके पर पहुंचे। जिन्हें ग्रामीणों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा।