रवि किशन ने गोरखपुर महोत्सव में जमाया रंग, ऋचा शर्मा के साथ लगाए ठुमके
नई दिल्ली। गोरखपुर के भाजपा के सांसद रवि किशन किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में गोरखपुर महोत्सव में सीएम योगी ने रवि किशन का मजाक उड़ाया था और कहा था कि मोह माया में मत पड़ो, कुंभ स्नान के लिए जाओं। इस बात पर खुद रवि किशन हंस दिए थे लेकिन अब गोरखपुर महोत्सव में खुद रवि किशन ने चार-चांद लगा दिए हैं और स्टेज पर ऋचा शर्मा के साथ रंग जमा दिया है। एक्टर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।
स्टेज पर उड़ाया गर्दा
रवि किशन ने अपना इंस्टाग्राम अपडेट किया है, जहां उन्होंने गोरखपुर महोत्सव की वीडियो डाली है। वीडियो में एक्टर सिंगर ऋचा शर्मा के साथ सुर से सुर मिलाते दिख रहे हैं। दोनों को शिव कैलाश के वासी भजन गाते हुए देखा गया। दोनों ने स्टेज पर इतना रंग जमा दिया कि लोग खुद को सीटी बजाने से रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस भी रवि किशन और ऋचा पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आज तक भी आपका वही आवाज वही अंदाज वही लगन। एक अन्य ने लिखा- क्या डांस किया है..सुपर से भी ऊपर, दिल खुश हो गया है सबका।
16 जनवरी तक चलेगा महोत्सव
पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि गोरखपुर महोत्सव 10 से शुरू हुए थे जो 16 जनवरी तक चलने वाले हैं। पहले दिन से रवि किशन लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इससे पहले गोरखपुर महोत्सव में सिंगर जुबिन नौटियाल को देखा गया था। एक्टर ने रवि के साथ भी स्टेज साझा किया था और खूब रंग जमाया था। इसकी वीडियो खुद रवि किशन ने पोस्ट की थी।
