गुरुवार देर रात सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर को मेरठ का मंडल आयुक्त बनाया गया है
1 year ago
रविन्द्र बंसल प्रदेश प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़ लखनऊ। गुरुवार देर रात सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर को मेरठ का मंडल आयुक्त बनाया गया है। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर फर्रुखाबाद के डीएम डॉक्टर विजय कुमार सिंह को मेरठ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मेरठ की कमिश्नर जे. सेल्वा कुमारी को सचिव नियोजन एवं अर्थ व संख्या बनाया गया है। मेरठ के लोकप्रिय जिला अधिकारी रहे दीपक मीणा 2011 के आईएएस को गाजियाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। दीपक मीणा की छवि राजनीतिक लोगों से लेकर आम आदमी तक बेहद अलग रही। पश्चिमी यूपी से उनका गहरा नाता रहा। ट्रेनिंग करने के बाद उनकी पहली नियुक्ति 2012 में अलीगढ़ में हुई थी। दीपक मीणा इसके बाद आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बने, फिर कुछ दिन के लिए अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे। 14 अगस्त 2014 से सीडीओ बुलंदशहर के रूप में कार्यरत रहे। 19 अक्टूबर 2014 से 12 अप्रैल 2015 तक सीडीओ अलीगढ़ के रूप में सेवाएं दी। इसके बाद मैनपुरी सीडीओ आगरा और सहारनपुर के पद पर कार्यरत रहे। दीपक मीणा को 26 अप्रैल 2017 को श्रावस्ती का डीएम नियुक्त किया गया एवं 8 जून 2019 को सिद्धार्थनगर के जिला अधिकारी बनाए गए। दीपक मीना मल शॉप से राजस्थान के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी खड़कपुर से इलेक्ट्रिकल में बीटेक किया है। मेरठ में तैनाती के दौरान उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा अपने संपूर्ण कार्यकाल में वे जनता में लोकप्रिय रहे। कार्यालय के अलावा उन्होंने अपने घर पर भी लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर यथासंभव समाधान किया। दीपक मीणा का मेरठ कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। मेरठ कार्यकाल के दौरान उनके ऊपर किसी भी प्रकार का कोई आप नहीं लगा। उनकी छवि बेदाग व एक ईमानदार अधिकारी की राही है।