बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में आधा दर्जन से ज्यादा की मौत, कई घायल
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 8 लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोगों की घायल भी हुए हैं। कहा जा रहा है टक्कर काफी जोरदार थी जिससे मौके पर कई लोगों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कहा जा रहा है बस और ट्रक दोनों ही तेज रफ्तार से जा रहे थे तभी सामने से एक मवेशी आ गया जिससे दोनों का बैलेंस बिगड़ गया। बैलेंस बिगड़ने से दोनों के बीच टक्कर हो गई। ये हादसा बाराबंकी के देवा थाना के बबुरी गांव के पास हुआ जिससे बाद से ही कोहराम की स्थिती बनी हुई है।
बताया जा रहा है टूरिस्ट बस दिल्ली से बहराइच की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से भीड़त हो गई। ट्रक बालू से लदा हुआ था वहीं बस में करीब 70 यात्री सवार थे। दोनों के बीच हुई टक्कर काफी जोरदार थी। मौके पर ही 8 लोगों की जान चली गई। बाराबंकी के एसपी ने घटना में मौतों की पुष्टि की है।
हालांकि, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कई लोग घटना मे घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
