July 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो वायरल, लखनऊ में एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्यारा इस्लाम नाम के एक सोशल मीडिया एकाउंट से यूपी सीएम का यह डीप फेक वीडियो पोस्ट किया गया है। आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाए गए इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ को मुस्लिम टोपी पहने हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। लखनऊ पुलिस इस फेक वीडियो को बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले की तलाश कर रही है।

लखनऊ के नरही क्षेत्र में रहने वाले बीजेपी नेता राजकुमार तिवारी की ओर से हजरतगंज थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने धारा 352, 353 ,196(1), 299 और आईटी एक्ट 66 के तहत केस दर्ज किया है। साइबर सेल के माध्यम से आरोपी की लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्यारा इस्लाम फेसबुक आईडी के कवर पेज पर लिखा है दीनी प्रोग्राम और जलसों के लिए संपर्क करें। वैसे यह पहली बार नहीं है जब योगी को लेकर डीप फेक वीडियो बनाया गया हो, इससे पहले भी उनके डीप फेक वीडियो वायरल हो चुके हैं।

आपको बता दें कि आजकल एआई की तकनीकि का इस्तेमाल करते हुए राजनीतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड के हीरो और हिरोइन तक के डीप फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाना आम बात हो गई है। डीप फेक के जरिए कई प्रसिद्ध लोगों को बदनाम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी डीप फेक वीडियो वायरल हो चुके हैं। आपको बता दें कि दो दिन पहले मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित AI एक्शन समिट में बोलते हुए उन्होंने आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस के फायदों पर बात करते हुए डीप फेक वीडियो से बचने की बात कही थी।