सिनेमा

संयुक्त अरब अमीरात में सलमान खान की अगली फिल्म राधे की अग्रिम बुकिंग शुरू

शेयर करें:

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रविवार को घोषणा की कि उनकी अगली फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की अग्रिम बुकिंग संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो गई है। यह फिल्म 13 मई को ईद के मौके पर विश्व स्तर पर रिलीज होने वाली है। यूएई में रहने वाले अपने फैंस के लिए सलमान ने ट्विटर पर लिखा है, “हैशटैगराधे की एडवांस बुकिंग्स हो गई है शुरू फॉर द यूएई। मिलते हैं थिएटर्स में। सुरक्षित रहें।”

सलमान ने इसके साथ ही अपनी फिल्म के पोस्टर को भी ट्वीट किया है, जिसमें वह दिशा पटानी के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान पोस्टर में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

प्रभु देवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म कई अन्य देशों में भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, लेकिन भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसे फिलहाल सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि फिल्म को डिजिटली देखा जा सकेगा। फिल्म 13 मई को जीप्लेक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Ad Zone: in_content

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें