February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर अब आगरा में आईटी कंपनी के मैनेजर ने की आत्महत्या

नई दिल्ली। यूपी के आगरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टीसीएस मुंबई में मैनेजर मानव शर्मा ने मरने से पहले गले में फांसी का फंदा डालकर रोते हुए लाइव वीडियो बनाया। 6 मिनट 57 सेकेंड के इस वीडियो में मानव ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए साथ ही उसके चरित्र पर भी सवाल उठाया। उन्होंने रोते हुए कहा, प्लीज मर्दों के बारे में कोई बात करे, वह बहुत अकेले हो जाते हैं। वीडियो के लास्ट में उन्होंने अपने पैरेंट्स को सॉरी बोला और कहा, मेरे माँ-बाप को कोई टच मत करना।

वीडियो में मानव ने अपनी पत्नी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का जिक्र किया और कहा कि वो मुझे धमकी देती है। मानय ने यह भी कहा, मैं तो चला जाऊंगा और मेरे जाने के बाद सब ठीक हो जाएगा। उधर जवान बेटे की मौत से मानव के माता पिता को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। मृतक मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर हैं और आगरा के डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पिछले साल 30 जनवरी 2024 को अपने बेटे की मानव की शादी की थी। शादी के बाद मानव अपनी पत्नी को लेकर मुंबई चला गया लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों में झगड़ा होने लगा और इसकी वजह उन्होंने बहू का किसी अफेयर बताया।

उन्होंने कहा कि बहू का शादी से से पहले किसी से प्रेम संबंध है जो शादी के बाद भी जारी है और इसी के चलते मानव और उसकी पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। बहू हमारे परिवार को मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी। 23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए थे और उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया था। अगले दिन 24 फरवरी की सुबह मानव ने घर में फांसी लगा ली। इस मामले ने एक बार फिर इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या की याद ताजा कर दी। अतुल सुभाष ने भी पत्नी और उसके घरवालों से परेशान होकर बेंगलुरु में सुसाइड कर लिया था। अतुल ने भी मरने से पहले वीडियो बनाया था।

You may have missed