March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विवादित वीडियो के चलते अरेस्ट हुई युविका चौधरी, पूछताछ के बाद मिली अंतरिम जमानत

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी यूं तो सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अक्सर वो अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन कई बार को कुछ ऐसा कर जाती हैं जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही युविका के साथ हो रहा है। वो अपने विवादित ब्लॉग के कारण बड़ी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं।

दरअसल, उन्होंने कुछ समय पहले एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पूछताछ के बाद मिली अंतरिम जमानत

अपने वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने की वजह से युविका चौधरी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को हरियाणा पुलिस ने युविका को गिरफ्तार कर लिया था। कई घंटो तक उनसे पूछताछ की गई।

युविका से हांसी थाने में लगभग 3 घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दी। बता दें कि एक्ट्रेस के खिलाफ जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने की वजह से एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में युविका के वकील अशोक बिश्नोई ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा-‘मेरी क्लाइंट हाई कोर्ट के दिशा-निर्देश के अनुसार जांच में शामिल हुई थीं और अब वह अंतरिम जमानत पर रिहा हैं। अब इस केस की सुनवाई 24 नवंबर को हाईकोर्ट में होगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *