June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सूर्यवंशी के पहले गाने का टीजर हुआ आउट, ‘आईला रे आईला’ गाने में दिखा जबरदस्त जोश

नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी का काफी समय से दर्शकों को इंतजार है। इस फिल्म के पहला गाने ‘आईला रे आईला’ का टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें सिंघम (अजय देवगन), सिंबा (रणवीर सिंह) और सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) की ग्रैंड एंट्री नजर आ रही है। इस गाने के लिए फैंस को एक दिन और इंतजार करना होगा। ये गाना 21 अक्टूबर को रिलीज होगा। इस गाने में तीनों एक्टर्स का जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।

बता दें कि इस फिल्म को बिना किसी कट के U/A सर्ट‍िफ‍िकेट मिल गया है। फिल्म का टाइम 145 मिनट है। 21 अक्टूबर को फिल्म के गाने की रिलीज के साथ ही इसका प्रमोशनल कैंपेन भी शुरू हो जाएगा।

फिल्म सूर्यवंशी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। जिसके चलते इस फिल्म में सिंघम अजय देवगन और सिम्बा रणवीर सिंह कैमियो करेंगे। फिल्म का ट्रेलर देखर ये तो साफ है कि इसमें जमकर एक्शन होने वाला हैं ऐसे में फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। बता दें कि इस साल कि ये बड़ी फिल्मों में से एक हैं।

ये फिल्म दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार फिल्म में DCP वीर सूर्यवंशी और कटरीना अद‍िति सूर्यवंशी का किरदार निभाएंगे। इस एक्शन फिल्म में जमकर रोमांस भी देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *