May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राखी सावंत ने कर ली बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग शादी, हाथ में दिखाया कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट

नई दिल्ली। ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत  ने शादी कर ली है। दोनों की तस्वीरें भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है राखी ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग कोर्ट मैरिज की है। बता दें, राखी सावंत  अपने बॉयफ्रेंड आदिल संग काफी समय से रिलेशनशिप में है। दोनों अक्सर साथ में नजर भी आते हैं। अब दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में राखी सावंत को कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लिए हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर राखी सावंत की जो तस्वीरें सामने आई है उनमें वो व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहने हुए दिखाई दे रही है। इस दौरान आदिल प्लेन ब्लैक शर्ट के साथ जींस पहने हुए दिखें। दोनों की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें राखी साइन करते हुए नजर आ रही है। वहीं, दूसरी तस्वीर में राखी और आदिल  अपने हाथों में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट पकड़ा हुआ है।

आपको बता दें, दो दिन पहले ही राखी सावंत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में राखी रोते हुए हॉस्पिटल में नजर आ रही थी। वीडियो में राखी बता रही थी कि उनकी मां की तबियत काफी खराब है और उन्हें दुआओं की जरूरत है। राखी सावंत अपने इस वीडियो में सभी से उनकी मां की सेहत के लिए दुआ मांगने की बात कह रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *