April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आम्रपाली दुबे की ये सुपरहिट फ़िल्म इंटरनेट पर मचा रही धमाल, व्यूज का लगाया अंबार

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की फ़ेमस अभिनेत्रियों में शामिल हैं। एक्ट्रेस की ख़ूबसूरती का आलम ये है कि आम्रपाली जहां भी जाती हैं उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। आम्रपाली को इंस्टाग्राम पर भी 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। आम्रपाली दुबे की फ़िल्मों का फ़ैंस बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की एक फ़िल्म इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है जो लोगों को खूब पसंद भी आ रही है।

आम्रपाली दुबे की एक फ़िल्म इन दिनों इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रही है। फ़िल्म का नाम “मिशन मैट्रिक” है। इस फ़िल्म को भोजपुरी सिनेमा के यूट्यूब चैनल से रिलीज़ किया गया है। फ़िल्म को अब तक एक करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फ़िल्म में आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं। एक्ट्रेस के साथ इस फ़िल्म में अरविंद अकेला कल्लू ने भी काम किया है। फ़िल्म में अभिनेत्री का मक़सद सिर्फ़ मैट्रिक पास करना होता है। इस फ़िल्म को व्यूअर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी ये वीडियो उनके माता-पिता की है। दरअसल आम्रपाली के पेरेंट्स की शादी की 40वीं सालगिरह है और इसी मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पेरेंट्स की एक प्यारी सी वीडियो शेयर कर उन्हें विश किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी एक और नई फिल्म का सरप्राइज दिया है इस फिल्म का नाम ”मधुमती” है । एक्ट्रेस ने फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर कर दिया है। इस फिल्म के निर्माता राजीव रंजन सिंह हैं जबकि फिल्म के निर्देशक धीरज ठाकुर हैं। फिल्म की पहला लुक शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”कमिंग सून” आम्रपाली दुबे की ये फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *