February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत ने पाकिस्तान को फिर दी पटखनी, हमलों का दिया मुंहतोड़ जवाब, तबाह किए 5 एयरबेस

नई दिल्ली। भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को पटखनी देते हुए उसके द्वारा किए गए ड्रोन और मिसाइल अटैक को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के उन दावों की सच्चाई भी बताई है जो उसके द्वारा भारत में हमले के बाद पहुंची क्षति को लेकर किए जा रहे हैं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भारत के जवाबी हमलों के बारे में भी बताया। पाकिस्तान ने भारत के नागरिक स्थानों, अस्पतालों और स्कूलों को निशाना बनाया। जबकि भारत ने पाकिस्तान के पांच एयरबेस को तबाह कर दिया है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि सुबह फिर से पाकिस्तान की ओर से उकसावे और तनाव बढ़ाने का पैटर्न दोहराया गया। पाकिस्तान की हरकतें उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली रही हैं। इसके जवाब में भारत ने सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जिम्मेदारी व संयमित तरीके से जवाबी कार्रवाई की। वहीं पाकिस्तान द्वारा धार्मिक स्थलों पर मिसाइल दागे जाने के दावे को हास्यास्पद करार दिया है। विक्रम मिस्री ने बताया कि, पाकिस्तान ने राजौरी शहर पर गोलाबारी की, जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त श्री राजकुमार थापा की मौत हो गई, जिससे उस राज्य में नागरिक हताहतों और क्षति में इज़ाफा हुआ।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पश्चिमी सीमा पर तनाव की स्थिति है। पाकिस्तान ओर से किए गए हमले में ज्यादातर टॉरगेट पंजाब था। पाकिस्तान ने नागरिक स्थानों को भी निशाना बनाया। पाकिस्तान ने मिस्ड इंफॉर्मेशन अभियान शुरू किया। ब्रह्मोस मिसाइल पर भी उसकी ओर से झूठी कहानियां कही जा रही है। सोफिया कुरैशी कहती हैं, पश्चिमी मोर्चे पर पाकिस्तान का आक्रामक रुख जारी रहा और उसने भारतीय सेना को निशाना बनाने की कोशिश की। श्रीनगर से लेकर छलिया तक 26 जगहों पर हमला किया। उधमपुर, आदमपुर, पठानकोट और बठिंडा में एयरबेसों को नुकसान पहुँचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed