April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह पिटने के बाद फिर चीन और तुर्की से हथियार खरीद रहा पाकिस्तान!, जानिए क्या-क्या बटोर रहा भारत का दुश्मन?

नई दिल्ली। बीती 9 और 10 मई 2025 को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर ऐसा हमला बोला कि पड़ोसी दुश्मन देश पानी मांगने लगा। पाकिस्तान की सेना के डीजीएमओ ने भारत से संघर्ष विराम की अपील कर दी और भारत ने उदारता दिखाते हुए इसे मान लिया। अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान एक बार फिर बड़े पैमाने पर अपने पुराने दोस्त चीन और तुर्की से हथियार खरीद रहा है। चीन और तुर्की से पाकिस्तान पहले भी हथियार खरीदता रहा है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इन देशों से खरीदा पाकिस्तान का हर हथियार ढेर कर दिया गया।

न्यूज चैनल आजतक ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि चीन से पाकिस्तान बड़ी तादाद में रॉकेट, ग्रेनेड और बड़े गोले दागने में सक्षम लॉन्चर खरीद रहा है। इसके अलावा चाइनीज किलर कहे जाने वाले 30 विंग लूंग ड्रोन भी चीन से पाकिस्तान लेने जा रहा है। न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि पाकिस्तान हमलावर ड्रोन का ब्रिगेड पीओके में तैनात करने वाला है। जिसके लिए तुर्की से ड्रोन खरीदने का 2021 में हुआ समझौता वो फिर से लागू करने वाला है। सूत्रों के मुताबिक इन हमलावर ड्रोन की खरीद को अंतिम रूप देने के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर जुलाई और तुर्की के सेना प्रमुख के बीच बातचीत संभव है।

तुर्की के अलावा पाकिस्तान चीन से भी बड़ी तादाद में ड्रोन लेने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा राजस्थान सीमा के पास पाकिस्तान की सेना चीन से हाल ही में लिए सर्विलांस सिस्टम लगा रही है। हालांकि, भारत के उन्नत हथियारों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया को दिखा दिया है कि पाकिस्तान को चीन और तुर्की ने जो हथियार दिए, वो कूड़ा ही हैं। यहां तक कि भारत के हमले में पाकिस्तान साब कंपनी का बना अवॉक्स और अमेरिका के खतरनाक लड़ाकू विमान एफ-16 तक को गंवा चुका है। फिर भी पाकिस्तान की ओर से बड़े पैमाने पर चीन और तुर्की से हथियार खरीदे जाने से साफ है कि भारत के खिलाफ उसके इरादे अब भी बदले नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *