April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह ने अमेरिका की धरती पर बढ़ाया बिहार का गौरव, एक्ट्रेस को मिला ये सम्मान

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की मोस्ट फेमस एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। अब आज एक्ट्रेस ने अपने जीवन के सबसे खास पलों की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर कर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

अक्षरा सिंह ने शेयर किया खास पोस्ट:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस यहां कॉन्क्लेव 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं। इस समारोह में एक्ट्रेस को सम्मानित भी किया गया। एक्ट्रेस ने अवार्ड लेते हुए तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”कभी सोचा नहीं था कि बिहार के एक छोटे से कोने से चलकर अमेरिका की धरती पर अपने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करूंगी। आज जब BJANA USA से मुझे Appreciation Award मिला, तो वो सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं था वो मेरी मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीत थी।”

एक्ट्रेस इससे आगे लिखती हैं- ”भारत से इतनी दूर आकर जब लोग ‘Bihar’ का नाम सम्मान और सराहना के साथ लेते हैं, तो लगता है जैसे वर्षों की तपस्या रंग लाई है। उस मिट्टी से जुड़ाव, जिसने मुझे सब कुछ सिखाया और आज उसी मिट्टी की खुशबू को मैंने अमेरिका तक पहुंचाया।⁣ ये अवॉर्ड सिर्फ मेरा नहीं है ये हर उस लड़की का है जो बड़े सपने देखती है, हर उस इंसान का है जो अपनी जड़ों से जुड़े रहकर आगे बढ़ता है। दिल से धन्यवाद BJANA USA को इतनी दूर होकर भी अपने लोगों को जोड़ने, पहचान देने और सम्मानित करने के लिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *