April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को चेताया तो रूस ने थर्ड वर्ल्ड वॉर को लेकर कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली। रूस के द्वारा यूक्रेन के शहरों में किए गए हालिया ड्रोन अटैक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खासे खफा हैं। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि वो आग से खेल रहे हैं और यह रूस के लिए बुरा होगा। ट्रंप की इस चेतावनी के बाद अब रूस ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयर दिमित्री मेदवेदेव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं केवल एक सबसे बुरी चीज के बारे में जानता हूँ, तीसरा विश्व युद्ध। उम्मीद है कि ट्रम्प इसे समझेंगे।

ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि मैं पुतिन से खुश नहीं हूं, मुझे नहीं पता उनको क्या हो गया है? वो बिल्कुल क्रेजी हो गए हैं। दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की मध्यस्थता के बावजूद युद्ध विराम लागू नहीं हो पा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि दोनों देश आपसी सहमति से सीजफायर पर राजी हों मगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संभवत: सीजफायर नहीं चाहते हैं। आपको बता दें कि रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाते हुए लगभग 400 ड्रोन हमले किए। कीव, खारकीव, टर्नोपिल, मायकोलाइव और खमेलनित्सकी जैसे बड़े शहर रूसी ड्रोन की चपेट में आए और वहां भारी तबाही भी हुई।

जबकि इससे पहले यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को सहित कई अन्य जगहों पर ड्रोन अटैक किया था। वहीं रूस के एयर डिफेंस डिवीजन के कमांडर यूरी दाशकिन ने दावा किया था कि यूक्रेन ने 20 मई को रूस पर जो ड्रोन अटैक किए थे उसके निशाने पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हेलीकॉप्टर था। पुतिन जब क्रुस्क ओब्लास्ट गए थे तब यूक्रेन ने उनके हेलीकॉप्टर पर हमला करने का प्रयास किया मगर रूसी एयर डिफेंस कंट्रोल सिस्टम ने समय रहते यूक्रेन के ड्रोन को नष्ट करते हुए हमला विफल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *