आम आदमी पार्टी के विधायक वीर सिंह धींगान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ की विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली (नरेंद्र बंसल ) सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र की पुनर्वास कॉलोनी सुंदर नगरी में गत वर्ष14 नवम्बर को विधान सभा चुनाव से पहले सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया था। यह स्कूल इस सत्र में शुरू होना था, किंतु वर्तमान दिल्ली सरकार वह संबद्ध अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह स्कूल आज तक शुरू नहीं किया गया। जिस कारण। क्षेत्रीय जनता में भारी रोष है।
सरकार का ध्यान आकर्षित करने लिए आज क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह धिंगान के नेतृत्व में आप कार्य कर्ताओं ने दिल्ली सरकार के ख़िलाफ़ सांकेतिक प्रदर्शन किया। धिंगान के अनुसार गत माह जिले स्तर की दिशा कमेंटी की मिटिग में यह मुद्दा कमेटी के चेयरमैन क्षेत्रीय सांसद श्री मनोज तिवारी जी के समक्ष भी रक्खा था जिसमें उन्होंने समय पर स्कूल शुरू कराने का आश्वासन दिया था। धिंगान ने बताया कि उन्होनें शिक्षा मंत्री जी से भी लिखित आग्रह किया था। किन्तु खेद है मात्र बिजली पानी के कनेक्शन न होने कारण कई हजार बच्चों को बेहतर शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। जो निदनिय है।
धिगान ने उप राज्यपाल श्री वी के सक्सैना दिल्ली की मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से अविलम्ब स्कूल शुरू करने की मांग भी की है।आज के प्रदर्शन कारियों को क्षेत्रीय पार्षद मोहिनी जीनवाल, रमेश बीसैया, बिमलेश कोली, डा0 आरिफ अध्यक्ष विधान सभा, आप के वरिष्ठ नेता मतलूब राणा, हारून मिर्जा,गुलजार मलिक,आदि ने सम्बोधित किया। प्रदर्शन अजय झा, वसीम अब्बासी वार्ड अध्यक्ष, मुकेश गोतम, बी लाल भाई मुबारक भाई,जमील चोरी, बेला शरीफ भाई रिजाउल भाई, बेला निशा, माजिद खान,रितिक मलिक रंगीला अरुण चौधरी रफीक अहमद, शरीफ भाई, मोoआकिल, ओमबीर चोहान, डाoपदम सिंह तैयूब हुसेन, मां चंद्रपाल,शेखर उर्फ राजा, डाo दिनेश, रंगीला, सहित आप के सैकड़ों कार्यकर्ता के अलावा स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।
