गाजियाबाद थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 2 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 16 मोबाइल फोन, चोरी की मोटर साईकिल व 2000/- रुपये बरामद

गाजियाबाद थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 2 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 16 मोबाइल फोन, चोरी की मोटर साईकिल व 2000/- रुपये बरामद
गाजियाबाद। गुरुवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान के गेट नंबर- 2 के पास से 2 अभियुक्त 1- अयूब पुत्र जहीर निवासी वार्ड नंबर -3 मोहल्ला वाजीगरान डासना थाना वैव सिटी गाजियाबाद, 2. शहनवाज पुत्र सलीम वार्ड़ नंबर 3 मुहल्ला वाजीगरान डासना थाना वेवसिटी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 16 मोबाइल फोन, चोरी की मोटर साईकिल व 2000 रुपये बरामद हुए है । अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पर बताया कि को हम दोनो ने यह मोटर साईकिल विजय नगर क्षेत्र से मोबाइल छीनने व मोबाइल चोरी करने के लिये चोरी की थी यह बरामद सभी मोबाइल हम दोनो ने अलग अलग जगह से नवयुग मार्केट व नया बस अड्डा शहीद स्थल मैट्रो स्टेशन ट्रेन से भी चोरी/छीने व अन्य जगहों से चोरी किये थे। आज हम इन मोबाइलों को चलते फिरते व्यक्तियों को स्टेशन के पास बेचने के लिये जा रहे थे इससे पहले भी हम लोग कई मोबाइल बेच चुके है ।नाम पता अभियुक्त : अयूब पुत्र जहीर निवासी वार्ड नंबर 3 मोहल्ला वाजीगरान डासना थाना वैव सिटी उम्र 23 वर्ष शहनवाज पुत्र सलीम वार्ड़ नंबर 3 मुहल्ला वाजीगरान डासना थाना वेवसिटी गाजियाबाद उम्र 22 वर्ष
बरामदगी-16 मोबाइल फोन ,1 मोटर साईकिल, 2000/- रुपये
गिरफ्तार करने वाली टीम: थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम
