April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा दावा, डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना चाहता है ईरान

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना चाहता है। नेतन्याहू ने ट्रंप को एक निर्णायक नेता बताया है और कहा है कि परमाणु हथियार के खिलाफ युद्ध में मैं अमेरिकी राष्ट्रपति का जूनियर पार्टनर हूं। इसके साथ ही इजरायली पीएम ने यह भी कहा है कि मैं खुद भी ईरान के निशाने पर हूं। ईरान पर किए जा रहे हमलों को लेकर नेतन्याहू बोले, इजरायल अपनी रक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरानी परमाणु खतरे को खत्म करने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह हम करेंगे।

समाचार एजेंसी एनआईए ने फॉक्स न्यूज के हवाले से यह खबर दी है। नेतन्याहू ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने कभी भी अन्य लोगों की तरह उनसे कमजोर तरीके से किसी प्रकार की सौदेबाजी करने की कोशिश नहीं की। ट्रंप को लेकर ईरान पर आरोप लगाते हुए नेतन्याहू ने कहा चूंकि अमेरिकी राष्ट्रपति अत्यधिक शक्तिशाली हैं, यही कारण है कि वो ईरान उनको नंबर वन दुश्मन मानता है। आपको बता दें कि ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए इजरायल ने शुक्रवार को हमला किया और इसे ऑपरेशन रायजिंग लॉयन का नाम दिया।

इजरायल ने 200 फाइटर जेट्स के जरिए ईरान पर अटैक किया जिसमें ईरान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मेजर जनरल हुसैन बघेरी, आईआरजीसी के कमांडर हुसैन सलामी और ईरान के आपातकालीन कमान के कमांडर जनरल घोलमाली रशीद की मौत हो गई है। इसके अलावा कई परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर हमले करने शुरू किए और इस ऑपरेशन को ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ का नाम दिया है। फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। इसमें अमेरिका ने खुलकर इजरालय का समर्थन किया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *