April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सलमान खान के बाद अब खेसारी लाल यादव की हीरोइन बनी डेजी शाह

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी जगत का ट्रेंडिंग सुपरस्टार कहा जाता है। खेसारी न सिर्फ बेहतरीन सिंगर हैं बल्कि उम्दा अभिनेता भी हैं। यूपी-बिहार में खेसारी यादव के प्रति लोगों में तगड़ी दीवानगी देखने को मिलती है। खेसारी को इंस्टाग्राम पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना हो आते ही ट्रेंड करने लग जाता है। फैंस भी खेसारी के नए गानों का बेसब्री से इतंजार करते रहते हैं। ऐसे में आज खेसारी लाल यादव का गाना ”नथुनियां 2” आज रिलीज कर दिया गया है।

खेसारी यादव का नया गाना:

खेसारी लाल यादव का नया ”नथुनियां 2” आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है। गाने में खेसारी के साथ डेजी शाह नजर आ रही हैं। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिए हैं। गाने को केआरके यादव ने कंपोज किया है। गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

गाने के वीडियो में गुलाबी लहंगे में डेजी शाह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने ने आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। बता दें इससे पहले इस गाने के खेसारी यादव का एक और गाना ”तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद” रिलीज किया गया है। गाने में खेसारी भगवान श्री कृष्ण महिमा का बखान कर रहे हैं कि कैसे एक छोटी उंगली पर पर्वत उठा लिया और आपकी भक्ति हमारे लिए कितनी कीमती है।

गाने की वीडियो में प्रेमानंद महाराज को दिखाया गया है,जो राधा जी और श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे हैं। गाना बहुत ही मधुर है और फैंस भी खेसारी के नए अवतार को देखकर काफी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *