July 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बॉलीवुड की चमक धमक के पीछे का अंधेरा :               फ्रांस की युवती से रेप का आरोपी गिरफतार, आरोपी बोला– “मुझे फंसाया गया…”

Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके  / हिंद फोकस न्यूज़ 

बॉलीवुड की चमक धमक के पीछे का अंधेरा :               फ्रांस की युवती से रेप का आरोपी गिरफतार, आरोपी बोला– “मुझे फंसाया गया…”

जिस शख्स ने कभी सलमान और अक्षय की फिल्मों में कलाकारों को कास्ट किया, आज वही एक फ्रांसीसी युवती के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। नाम है पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा, उम्र 29 साल। पेशे से कास्टिंग डायरेक्टर, लेकिन अब पहचान बन गई है—एक संदिग्ध अपराधी।

यह घटना फिल्मी नहीं, हकीकत है। और इसकी शुरुआत होती है 22 जून को, जब एक फ्रांसीसी युवती मोबाइल ऐड शूट के सिलसिले में उदयपुर आई।
लोकेशन थीं पिछोला झील, सज्जनगढ़ किला और फिर एक हाई-एंड कैफे– द ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो।

इसी पार्टी के दौरान, स्मोक ब्रेक के बहाने आरोपी ने युवती को अपने सुखेर स्थित फ्लैट पर बुलाया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

शहर के एसपी योगेश गोयल का दावा है—आरोपी ने जुर्म कबूल किया है, और पुलिस 7 दिन में चालान पेश करेगी। युवती को मेडिकल जांच के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, अब वह खतरे से बाहर है।

आरोपी की सफाई: “मैं हनी ट्रैप का शिकार हूं”
गिरफ्तारी के वक्त आरोपी बार-बार खुद को बेकसूर बताता रहा—

“मैं इंडस्ट्री का आदमी हूं, मुझे यहां शूटिंग से हटाने की साजिश है। मैंने रेप नहीं किया। खुद सरेंडर करने आ रहा था।”

लेकिन पुलिस का कहना है, सारी जांच के बाद ही गिरफ्तारी हुई है। आरोपी चित्तौड़गढ़ के गंगरार क्षेत्र का निवासी है और पिछले 8 साल से उदयपुर में रह रहा था।

बॉलीवुड कनेक्शन या ढाल?
पुष्पराज का दावा है कि उसने सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो और अक्षय कुमार की खेल-खेल में जैसी फिल्मों में कास्टिंग की है।
यहां तक कि क्राइम पेट्रोल, कई म्यूजिक वीडियो और विज्ञापन प्रोजेक्ट्स से भी उसका नाम जुड़ा है।
ट्रेलर फुटेज में वह सलमान के पीछे खड़ा भी नजर आता है। लेकिन क्या यही शोहरत अब उसकी ढाल बनने की कोशिश कर रही है?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा, मारने दौड़े
घटना ने सियासी तूल तब पकड़ा जब पुलिस आरोपी को एसपी ऑफिस लेकर पहुंची। पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर हमला करने की कोशिश की।
हाथ खींचे, गेट फांदा, अंदर तक घुस गए। 15 मिनट तक अफरा-तफरी मची रही। पुलिस को छोटा फाटक बंद करना पड़ा और अफसरों को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *