June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी/एटीएम लूट की घटना को करनेवाले 2 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, व कब्जे से छोटा सिलेण्डर , एक ऑक्सीजन सिलेण्डर , लाल मिर्ज पाउडर , माचिस , पाईप , धारदार हथियार एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं अवैध अस्लाह व कारतूस बरामद 

Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़ 

गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी/एटीएम लूट की घटना को करनेवाले 2 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, व कब्जे से छोटा सिलेण्डर , एक ऑक्सीजन सिलेण्डर , लाल मिर्ज पाउडर , माचिस , पाईप , धारदार हथियार एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं अवैध अस्लाह व कारतूस बरामद
गाजियाबाद। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28.06.2025 की रात्रि में थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा माधौपुर तिराहे पर चैकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया किन्तु नही रूके । मोटर साइकिल सावर व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल को बांयी ओर मोडकर आर्मीग्राउण्ड की तरफ भागने लगे । जिसका पीछा पुलिस द्वारा किया तथा मोटर साइकिल सवार दोनों व्यक्ति आर्मीग्राउण्ड में अनियन्त्रित होकर गिर गये । जिनको पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसर्मपण हेतु कहा गया तो पुलिस पार्टी को अपने पास आता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुये भागने का प्रयास किया गया । जिसमें आत्मरक्षार्थ में पुलिस पार्टी द्वारा भी सिखलाये गये तरीके से बदमाश पर फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने लगा जिसे पुलिस द्वारा मौके से पकड गया । घायल अभियुक्त कबीर पुत्र नवाब निवासी मोहल्ला पठान कोट थाना बडौता जिला बागपत(मुठभेड में घायल) व अभियुक्त सचिन चौधरी पुत्र बिजेन्द्र निवासी राजपाल का मकान मोपटी राजनगर एक्सटेंसन जिला गाजियाबाद मूल पता गांव अजनारा थाना सिकारपुर जिला बुलन्दशहर मौके पर ही मोटर साइकिल एवं अवैध अस्लाह एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त कबीर पुत्र नवाब को उपचार हेतु जिला एमएमजी गाजियाबाद होस्पिटल में भर्ती कराया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि साहब हम दोनो एनसीआर क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करके उसका प्रयोग करके एटीएम मशीन को गैस सिलेण्डर का प्रयोग करके उसे काटकर उससे पैसे निकाल लेते है । तथा आपस में बांट लेते है । आज भी हम दोनों किसी घटना की फिराक में घूम रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया ।
नाम पता अभियुक्तः
कबीर पुत्र नवाब निवासी मोहल्ला पठान कोट थाना बडौता जिला बागपत उम्र 26 वर्ष ।
सचिन चौधरी पुत्र बिजेन्द्र निवासी राजपाल का मकान मोपटी राजनगर एक्सटेंसन जिला गाजियाबाद मूल पता गांव अजनारा थाना सिकारपुर जिला बुलन्दशहर उम्र 27 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः
घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल UP14EL4138 स्पलेण्डर घटना में प्रयुक्त ।
एक सिलेण्डर छोटा, एक सिलेण्डर ऑक्सिजन , एक पाईप , माचिस , लाल मिर्च पाउडर ,
एक धारदार हथियार (गडसा)
01 अवैध तमंचा 315 बोर , 01 जिन्दा कारतूस , 01 खोखा कारतूस 315 बोर ( मुठभेड़ में बरामद)
गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः
थाना विजयनगर पुसि टीम कमिश्नरेट गाजियाबाद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *