June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गाजियाबाद पुलिस आयुक्त द्वारा कांवड़ कण्ट्रोल रूम एवं  दूधेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण किया गया

Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके  / हिंद फोकस न्यूज़                                                                                   

गाजियाबाद पुलिस आयुक्त द्वारा कांवड़ कण्ट्रोल रूम एवं  दूधेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण किया गया

गाजियाबाद। पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 12.07.2025 को पुलिस आयुक्त गाजियाबाद द्वारा मेरठ तिराहा स्थित कावड़ कण्ट्रोल रूम एवं श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण किया गया। मेरठ तिराहा स्थित कावड़ कण्ट्रोल रूम के भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून-व्यवस्था, जिलाधिकारी गाजियाबाद, नगर आयुक्त नगर निगम, पुलिस उपायुक्त नगर/मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त कांवड़ सेल एवं अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

भ्रमण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा कांवड़ कण्ट्रोल रूम में स्थापित मॉनिटरिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा गया तथा सम्बन्धित अधिराकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 4 स्थायी कण्ट्रोल रूम, 1 मुख्य कण्ट्रोल रुम , 2 सब कण्ट्रोल रुम एवं 8 स्टैटिक कण्ट्रोल रुम की स्थापना की गयी है। कांवड़ मार्ग में कुल 1657 सीसीटीवी कैमरे, 71 बैरियर, 33 सार्वजनिक घोषणा प्रणाली, 1560 पुलिस स्वयं सेवक लगाये गये हैं।

पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों को कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी समन्वय बनाते हुए यात्रियों एवं नागरिकों की सुरक्षा एवं सुगमता हेतु किये जाने वाले सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर के भ्रमण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा मंदिर के मुख्य पुजारी महंत श्री नारायण गिरि महाराज जी से श्रृद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगमता हेतु मंदिर में की जा रही व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में वार्ता की गई। श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर को कुल 13 बीट क्षेत्रों में विभाजित कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मंदिर परिसर के अन्दर 22 एवं बाहर 82 कुल 104 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं , जिनकी मॉनिटरिंग कण्ट्रोल रूम द्वारा 24*7 की जा रही है।

आगामी दिनों में मंदिर में श्रृद्धालुओं की संख्या बढ़ने के दृष्टिगत अधिकारी/कर्मचारीगणों को समयबद्ध सूचना प्रवाह, त्वरित प्रतिक्रिया, तत्परता एवं भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बनाये गए मार्ग, चिकित्सा सहायता केंद्र, जलपान व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *