July 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिन में अच्छी बात करते हैं और रात में यूक्रेन पर बम बरसा देते हैं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच शांति बहाली के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार प्रयास कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ कई बार उनकी बातचीत हो चुकी है। इसके बावजूद रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन अटैक कर रहा है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से नाराजगी जताई है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को निशाने पर लेते हुए कहा कि वो दिन में तो अच्छी बातें करते हैं लेकिन रात होते ही यूक्रेन पर बमबारी शुरू कर देते हैं।

ट्रंप बोले, मैं समझता था कि पुतिन वही करते हैं जो कहते हैं लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। रूस के द्वारा हाल ही में यूक्रेन पर हमलों में आई तेजी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात कही है। जब ट्रंप से यह पूछा गया कि क्या वो रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे तो उन्होंने जवाब में कहा कि देखा जाएगा, कल क्या होगा। इसी के साथ उन्होंने यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस वायु रक्षा मिसाइलें भेजने की भी बात कही। ट्रंप बोले कि इसकी यूक्रेन को अत्यधिक जरूरत है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितनी संख्या में हथियार यूक्रेन को दिए जाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट किया है कि यूक्रेन को भेजे जाने वाले हथियारों की अगली खेप के लिए अमेरिका एक भी डॉलर खर्च नहीं कर रहा है। इसके लिए यूरोपीय संघ के द्वारा भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह सिर्फ व्यापार होगा। आपको बता दें कि इससे पहले व्हाइट हाउस की तरफ से इसी महीने की शुरुआत में कहा गया था कि अमेरिका यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई बंद कर देगा। अमेरिका का कहना था कि उसके हथियार भंडार पर बोझ पड़ रहा है। मगर अब ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *