April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पवन सिंह के नए गाने ने लगाई आग, एक्टर के दुश्मनों को लगेगी मिर्ची

नई दिल्ली। भोजपुरी के सलमान खान या भोजपुरी सिनेमा का गॉडफादर पवन सिंह को कहा जाता है क्योंकि उनके गाने, उनकी फिल्मों की अलग ही फैन फ्लोइंग हैं। एक्टर का अलग ही सिक्का भोजपुरी में चलता है, इसलिए उनसे जलने वाले की कमी भी दुनिया में नहीं है लेकिन अब एक्टर का ऐसा गाना सामने आया है, जिससे उनके कॉम्पिटिटर्स के पसीने छूट सकते हैं। एक्टर के नए गाने की बोल ऐसे हैं कि किसी को भी मिर्ची लग सकती है। तो चलिए जानते हैं कि पवन सिंह का नया गया कौन सा है।

धूम मजा रहा गाना

पवन सिंह का हर गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचाता है और एक्टर के गाने मिलियन में व्यूज लाते हैं। अब उनका नया गाना मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता रिलीज हो चुका है। ये गाना पवन सिंह ने अपने पूरे एटीट्यूड ओर टोर के साथ गया है लेकिन गाने में रवि भाई को फीचर किया गया है। गाने के बोल काफी बोल्ड हैं जिन्हें अजय बच्चन ने लिखा है। गाने में ऋतिक सिंह, सोना सिंह, विनय बिहारी और ऋतु चौहान की आवाज भी है।

5 लाख पार हुए व्यूज

गाने को अरविएफ म्यूजिक पर रिलीज किया गया है।अब तक गाने पर 5 लाख व्यूज आ चुके हैं। फैंस को भी गाना बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा -इस साल एक से बढ़कर एक गाने पवन भैया का रहे हैं..बहुत लोगों की जलने वाली है। एक दूसरे यूजर ने लिखा -पवन सिंह ने साबित कर दिया है कि उनके जैसा बनने के लिए लोगों को दूसरा जनम लेना पड़ेगा। एक अन्य में लिखा – किसी भी गाने की हिट करने के लिए पवन सिंह की आवाज ही काफी है। काम की बात करे तो एक्टर का सावन गेट हरिहर चूड़ियां खातिर भी रिलीज हो चुका हैं। गाने को खूब सारा प्यार भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *